BJP ने सहनी और VIP पर दर्ज कराया FIR, जानें क्यों

BJP ने सहनी और VIP पर दर्ज कराया FIR, जानें क्यों

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की ओर से सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर बीजपी को लेकर एक गलत न्यूज पोस्ट किया है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनपर पटना के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। 13 मई को वीआईपी के अधिकृत वेबसाइट एवं फेसबुक पेज पर एख चित्र अपलोड करके यह दिखाया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने वीआईपी पार्टी में आस्था रखते हुए इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली है।

यह वेबसाइट एवं फेसबुक पोस्ट विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी द्वारा जानबूझकर चलाया जा रहा है। ताकि जनता में यह भ्रम पैदा हो जाए कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने वीआईपी मं आस्था रखते हुए इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह पोस्ट एक सोची समझी साजिश के तहत चलाया जा रहा है। इस पोस्ट से न केवल बिहार प्रदेश भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है बल्कि इससे सम्राट चौधरी की छवि भी समाज में जनता के बीच वर्तमान लोकसभा चुनाव में वोटरों के बीच इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी इस पोस्ट से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के भी राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस साजिश में विकासशील इंसान पार्टी के वेबसाइट एवं फेसबुक पोस्ट हैंडल करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल है। जिन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भारतीय दंड विधान एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की जाए। इसके साथ ही विकासशील इंसान पार्टी के वेबसाइट एवं फेसबुक साइट को ब्लॉक करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ इस पोस्ट को वेबसाइट एवं फेसबुक से फौरन हटाने की कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े : सम्राट का लालू पर हमला, कहा- बिहार के बच्चे-बच्चे लोग जानते हैं परिवार है भ्रष्टाचारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Share with family and friends: