VIP ने सम्राट चौधरी के खिलाफ दर्ज कराया FIR

22Scope News

पटना: बिहार की राजनीति में सोशल मीडिया पर पोस्ट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। वीआईपी पार्टी के सोशल मीडिया पर बिहार के उप मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के फोटो के साथ एक पोस्ट किया गया था कि सम्राट चौधरी ने वीआईपी की सदस्यता ले ली है जिसके ऊपर पहले भाजपा ने मुकेश सहनी के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया। अब एक एफआईआर मुकेश सहनी ने भी भाजपा और सम्राट चौधरी पर दर्ज करवाया है।

22Scope News

वीआईपी ने अपने शिकायत में कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फेसबुक पर पोस्ट क्या है कि वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान ने भाजपा की सदस्यता ली है। वीआईपी पार्टी ने कहा कि अशोक कुमार चौहान पूर्व में या वर्तमान में कभी भी वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे ही नहीं। लेकिन बावजूद इसके उन्हें वीआईपी का प्रदेश अध्यक्ष दर्शाया जाना अपराध है और उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से वीआईपी के छवि को धूमिल करने और चुनाव के बीच में लोगों को भ्रमित करने का काम किया है।

वीआईपी के शिकायत में यह भी बताया गया है कि अशोक चौहान विकासशील स्वराज पार्टी के संगठन मंत्री हैं।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पूर्व उप मुख्यमंत्री SUSHIL MODI का निधन बिहार के लिए अपूरणीय क्षति

VIP VIP VIP VIP

VIP

Share with family and friends: