PM Modi : मोदी को चुनौतियों को टालना नहीं टकराना आता है…

कोडरमाः आज झारखंड दौरे पर पीएम मोदी (PM Modi) कोडरमा पहुंचे और वहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मां चंचला देवी को पावन भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। मैं देशवासियों से कहना चाहूंगा कि आपने जितना झुमरी तिलैया का नाम सुना है उससे भी अधिक हमारा झुमरी तिलैया सुंदर है।

मैंने झुमरी तिलैया का जितना नाम सुना है ये उससे कहीं बेहतर है। आज मैंने काशी से नामांकन करके सीधे कोडरमा पहुंचा हूं। मैं काशी से आपके लिए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर यहां आया हूं। मैं आप लोगों को शत-शत नमन करता हूं।

आगे उन्होंने कोडरमा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि अन्नपूर्णा देवी को भारी से भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजिएगा। आपका एक-एक वोट मोदी की मजबूत सरकार बनाएगी। इसके अलावा उन्होंने गांडेय उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा के लिए भी वोट की अपील की।

आगे उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार ने कोडरमा को दशकों तक नक्सलवाद की आग में झोंक दिया है। देश के माताओं और उनके सपनो को भी कुचला है। पर अब ये भाजपा की सरकार है जिसने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई।

आगे उन्होंने कहा कि मोदी को चुनौतियों को टालना नहीं टकराना आता है। जब हौसला फौलादी हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी कदम चुमने लगती है। आज नक्सलवाद से पूरी दुनिया सिकुड़ चुकी है। आतंकवाद हो या नक्सलवाल मोदी सरकार इनको खत्म करके ही दम लेगा। मैं उन माताओं का हक उनसे छिनने नहीं दूंगा।

 

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...