SWEEP ICON मैथिली ठाकुर पहुंची मुजफ्फरपुर, लोगों से की मतदान की अपील

मुजफ्फरपुर: मतदान का महत्व समझाने और अपने मतदान का अवश्य प्रयोग करने के लिए सभी जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, मशहूर लोकगायिका व स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर और मुजफ्फरपुर के डीडीसी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर का नक्शा के साथ रंगोली बनाया और बैलून उड़ाया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायिका व स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर ने एक से एक गीत की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब झुमाया। इस दौरान मैथिली ठाकुर ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और कहा कि यह आपका अधिकार अवश्य प्रयोग करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मतदाता घर से बाहर निकाल कर हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के मतदान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की और असुविधा न हो। विदित हो कि मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होना है।

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUSHIL MODI की निकली अंतिम यात्रा, बिहार विधानसभा लाया जायेगा पार्थिव शरीर

SWEEP ICON SWEEP ICON SWEEP ICON SWEEP ICON

SWEEP ICON

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...