सरकारी स्कूलों में सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी

रांची: राज्य के सरकारी स्कूलों में अब 21 मई से सात जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

पूर्व में इन स्कूलों के लिए लागू वार्षिक कैलेंडर में 21 मई से दो जून तक ही ग्रीष्मावकाश निर्धारित था। अब इसमें संशोधन किया गया है। यह अवकाश केवल वर्ष 2024 तक के लिए ही लागू रहेगा।

परिषद द्वारा इस मामले में एक दिन पहले यानी 16 मई को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा या है कि 27 फरवरी को प्रकाशित अवकाश कैलेंडर में  सरकारी स्कूलों के लिए एक जनवरी से पांच जनवरी तक  शीतकालीन अवकाश तथा 21 मई से दो जून तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित थी।

विभिन्न जिलों में शिक्षकों से प्राप्त आवेदनों में यह पाया गया कि स्कूल स्तर पर शीतकालीन अवकाश का उपभोग नहीं किया गया है।

अवकाश तालिका में यह स्पष्ट किया गया है कि अवकाश कैलेंडर में प्रदत्त अवकाश का उपभोग नहीं किया जाता है तो उसका सामंजन अन्य अवकाश में किया जाएगा।

इस आधार पर इस शर्त के साथ पांच दिनों के शीतकालीन अवकाश का सामंजन गर्मी की छुट्टी में करने की अनुमति प्रदान की गई कि उक्त शीतकालीन अवकाश का उपयोग स्कूल स्तर से नहीं किया गया है।

 

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...