Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

RJD के 2 विधायक विभा देवी व छोटे लाल राय ने थामा JDU का हाथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दो विधायक ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया। परसा विधायक छोटे लाल राय और नवादा विधायक विभा देवी जदयू में शामिल हो गईं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों को पार्टी में शामिल कराया। रजौली से राजद विधायक प्रकाश वीर कल यानी 14 अक्टूबर को जदयू ज्वाइन करेंगे। बता दें कि ये तीनों विधायक कल ही राजद पार्टी से इस्तीफा दिया था। कुछ दिन पहले वीभा देवी और प्रकाश वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता, प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। भगोड़े अपराधी प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को पुलिस ने हथियार, बम और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। धनबाद एसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है।Dhanbad: पुलिस को मिली सफलता प्रिंस खान गुर्गे के सैफी उर्फ मेजर धनबाद के विभिन्न व्यवसायियों को फोन कर लगातार रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन अपराधियों के आर्थिक स्रोतों का पता लगाने, शूटरों एवं...

Hazaribagh: हार्डकोर नक्सली सुनील गंझू गिरफ्तार, 42 मामलों में था वांछित

Hazaribagh: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार्डकोर माओवादी और पूर्व जोनल कमांडर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 42 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। झारखंड का “टेरर” कहा जाने वाला यह दुर्दांत नक्सली बेलतू नरसंहार जैसे चर्चित कांड में भी शामिल था, जिसमें 13 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की गई थी।Hazaribagh: एसपी ने बताया एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर जोराकाट इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुनील गंझू बताया। वह मूल रूप से चतरा...

MUNGER में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

MUNGER

मुंगेर: लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और इस बीच जनसमस्याएं लेकर लोग जगह जगह विरोध भी कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच जल की समस्या को लेकर मुंगेर में लोगों ने मुंगेर भागलपुर मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मुंगेर सदर प्रखंड के बांक पंचायत के मिन्नत नगर के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम किया और विरोद प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है और जो आपूर्ति की भी जा रही है उसमें साफ पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने मिन्नतनगर के समीप मुंगेर भागलपुर मार्ग को बांस बल्ला लगा कर जाम कर दिया और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। जाम की वजह से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और भारी मशक्कत के बाद जाम खत्म करवाया गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को विभागीय अधिकारियों ने समस्या के जल्दी ही निवारण का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बनी हुई है। न तो ढंग से पीने लायक पानी मिल रहा है और न ही घरेलू कार्यों के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। दो वर्षो से ऐसी स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा एक समरसेबल से पानी काफी कम निकलता है। एक बाल्टी पानी भरने में 10 मिनट का समय लगता है। ऐसे में अक्सर ग्रामीणों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है।

पानी की समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखीं। लेकिन, कोई समाधान नहीं होने की वजह से उन्हें मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा। इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा ग्रामीणों को समझाए जाने जाम हटाने को तैयार हुऐ। बाद में विभागीय अधिकारियों से बात करते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जिसके बाद वे राजी हुए और जाम समाप्त किया।

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD में हत्या मामले पिता पुत्र को आजीवन कारावास

MUNGER MUNGER MUNGER MUNGER

MUNGER

Related Posts

मुंगेर विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में जिला...

मुंगेर : मुंगेर विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यही कारण है कि लगातार दो दिनों के...

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही हरकत में आई जिला...

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही हरकत में आई जिला प्रशासन की टीम, जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी मुंगेर : मुंगेर निर्वाचन आयोग द्वारा...

संग्रामपुर में मजदूर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-9 में रविवार की रात एक सनसनीखेज घटना में 30 वर्षीय मजदूर...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel