गुडों ने महादलित परिवार के 6 लोगों की कर दी पिटाई, एक की हालत नाजुक

मोकामा : बिहार के मोकामा से एक खबर है। केस वापस नहीं लेने पर 10 गुंडों ने एक महादलित परिवार के छह लोगों को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जमकर हुई पिटाई की यह घटना मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार ग्राम की है। बताया जा रहा है कि फूल तोड़ने के लेकर विवाद इतना तूल पकड़ लिया कि गुंडों ने घर में घुसकर महिला, पुरुष और बच्चों को रॉड, लाठी और पत्थर से बेरहमी से पिटाई कर दी। गुंडों ने घर पर घंटों तांडव किया। एक युवती के साथ बदसलूकी भी की गई।

आपको बता दें कि इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से जख्मी होकर जीवन और मौत से जूझ रहा है। इस घटना के बाद महादलित परिवार खौफ में आ गया है। मोकामा पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गुंडों के एक गिरोह का शिवनार गांव में आतंक पसर गया है। गंभीर रुप से जख्मी एक महिला की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़े : मजदूरी मांगने को लेकर 2 पक्षों में झड़प व फायरिंग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकास कुमार की रिपोर्ट

Siwan Railway News: सिवान जंक्शन पर RPF, GRP और डॉग स्क्वाड...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...

Jharkhand Delimitation: परिसीमन पर झारखंड में सियासी हलचल, नेताओं ने दी...

Jharkhand Delimitation: झारखंड में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन (delimitation) के संभावित असर पर चर्चा करने के लिए रविवार को राजधानी रांची...

Jamshedpur Double Down Club Fight: कथित छेड़खानी के विरोध में क्लब...

Jamshedpur Double Down Club Fight: बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में देर रात डांस पार्टी के दौरान छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो गुटों के...