STET परीक्षा कल से, बोर्ड ने जारी किया निर्देश

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा एसटीईटी शनिवार से शुरू हो जायेगा। एसटीईटी परीक्षा 18 जून से 20 जून तक चलेगा। इसके लिए बिहार बोर्ड ने अधिसूचना के साथ ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। परीक्षा राज्य के 12 जिलों में कुल 61 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं क्योंकि परीक्षा शुरू होने के दस मिनट के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र में आने से पहले सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने अपना एडमिट कार्ड, एक सरकारी आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और नीला या काला कलम ले कर आएं। परीक्षा केंद्र में धुप चश्मा, कैलकुलेटर समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले कर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि बिहार बोर्ड के द्वारा आयोजित एसटीईटी परीक्षा में 596931 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 18 जून से 20 जून तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन के लिए सारी तैयारियां कर ली गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUKESH SAHANI ने सम्राट चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा…

STET STET

STET

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...