गोलीबारी में युवक घायल, बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर, घटनास्थल से खोखा बरामद

रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज के चरकूपा गांव के बधार में हुई गोलीबारी में रफीगंज शहर के राजा बिगहा निवासी राजू चौधरी के पुत्र पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के दोस्तों ने बताया कि रफीगंज से आज पंकज कुमार, अभिषेक कुमार और श्रवण कुमार चरकुपा गांव में गौतम के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होकर वापस पैदल लौटते वक्त गांव से आधा किलोमीटर दूर पर एक बाइक से तीन युवक आए और गोलीबारी करने लगे। जिसमें पंकज कुमार को एक गोली पेट में एवं एक गोली हाथ में लगी। गोलीबारी करने वाले युवक घटना के बाद तुरंत भाग गए।

आपको बता दें कि पंकज के साथ रहे साथियों ने नोनिया टिल्हा स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने गया रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष कविता कुमारी, एसआई वर्षा कुमारी, कुशो कुमार, परमजीत मंडल, गोविंद मिश्रा और बवनजीत पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल से एक खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आक्रोशित लोगों ने शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने संभावित लोगों के घर छापेमारी की। साथ में रह रहे अभिषेक एवं श्रवण ने पुलिस को बताया कि सभी अपराधी युवकों को चेहरा देखकर पहचान कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना के आधार पर 2 नक्सली को दबोचा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...

Bihar Rural Development: क्या है मणिअप्पा पंचायत का विकास मॉडल? जानिए...

Bihar Rural Development बेगूसराय: 'पंचायत विकास दिवस' के मौके पर, उद्योग विभाग के सचिव और BIADA व AIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार...