PM मोदी फिर एक बार आ रहे हैं दो दिवसीय दौरा पर बिहार, अमित शाह भी आएंगे

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार में एक बार फिर अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पीएम मोदी 20 मई की रात पटना पहुंचेगे और 21 मई की सुबह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात के बाद चुनावी सभा करने के लिए निकलेंगे।

प्रधानमंत्री 21 मई को बिहार के सीवान और पूर्वी चंपारण में चुनावी सभा करेंगे। इन दोनों जगहों पर चुनावी रैली से प्रधानमंत्री तीन लोकसभा सीट सिवान, महाराजगंज और पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को एनडीए के पक्ष में मतदान के लिए अपील करेंगे। प्रधानमंत्री 20 मई की रात पटना पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव चुनाव प्रचार के मद्देनजर प्रधानमंत्री का यह सातवां बिहार दौरा होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को पटना में रोड शो किया था और रात्रि विश्राम राजभवन में करने के बाद 13 मई को दो चुनावी रैली की थी। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरा पर बिहार आ रहे हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह भी 19 मई को बिहार के बेतिया में चुनावी रैली करेंगे। बता दें कि बिहार में सियासी पारा एकदम चरम पर है। इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन में कांटे की टक्कर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पप्पू यादव ने PK से की मुलाकात, बिहार की सियासी गलियारों में हलचल बढ़ी

PM PM PM PM

PM

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...