लाइट हाउस की गुणवत्ता जांचने का आदेश

रांची: धुर्वा में नवनिर्मित लाइट हाउस की गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया गया है। इसको लेकर नगर विकास विभाग ने नगर निगम को पत्र लिख कर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।

नगर विकास विभाग को मिली शिकायत के आलोक में फ्लैट आवंटन में भी अनियमितता की जांच करने का निर्णय लिया गया है।

10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धुवां में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उदघाटन किया था. इसके तहत अत्याधुनिक तकनीक से 1008 आवासीय इकाइयां तैयार की गयी हैं.

134 करोड़ रुपये की लागत से 5.15 एकड़ भूमि पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट बनाया गया है. इसमें गरीबों को लगभग 6.79 लाख रुपये में फ्लैट आवंटित किये जा रहे हैं. उदघाटन से कुछ महीनों पहले लाइट हाउस प्रोजेक्ट में दीवार गिर गयी थी. जिसके बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...