लाइट हाउस में लोगों का गृह प्रवेश फरवरी में

रांची: लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत धुर्वा के आनी में 1008 फ्लैट का निर्माण  लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 14 लाभुकों का आवंटन रद्द कियाकिया जा रहा है. यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है.

सात ब्लॉकों में से पांच ब्लॉकों का काम पूरा कर लिया गया है. दो ब्लॉक का निर्माण कार्य भी अगले 45 दिनों के अंदर पूरा कर लेने की योजना है. ऐसे में जनवरी के अंत में या फरवरी के शुरुआत में लाभुकों को यहां गृहप्रवेश कराने की योजना है.

6.70 लाख में लाभुकों को दिया जायेगा फ्लैट इस योजना के तहत लाभुकों को 6.70 लाख में वन बीएचके का फ्लैट दिया जायेगा. इसमें एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, एक बाथरूम व एक किचेन होगा.

इसके अलावा एक बालकनी दी जायेगी. जी प्लस आठ के इस भवन में लिफ्ट की भी सुविधा है. केंद्र सरकार के फंड से हो रहा निर्माण लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत इसका निर्माण केंद्र सरकार के फंड से किया जा रहा है. निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग पीएमओ की ओर से की जा रही है.

फ्लैट निर्माण का कार्य प्री कास्ट टेक्नोलॉजी से किया जा रहा है. मतलब इसमें प्लांट में ही दीवार आदि की ढलाई करके सीधे क्रेन से इसे जोड़ दिया जा रहा है.

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...