लाइट हाउस का उद्घाटन आज लाभुकों के लिए चलेंगी सिटी बसें

शहर के चार रूटों पर सुबह 10 बजे खुलेगी बस

रांची: आनी गांव में बने लाइट हाउस का उद्घाटन रविवार को होगा। इसमें 1008 लाभुकों को फ्लैट का आवंटन किया गया है। लाभुकों को लाइट हाउस तक आने-जाने के लिए नगर निगम सिटी बस चलाएगा।

शहर के विभिन्न रूट से सिटी बसें चलेगी, जिसमें आवास के लाभुक निःशुल्क सफर करेंगे। चार रूट में बसों का परिचालन होगा। सुबह नौ बजे ये बसें निर्धारित स्टॉप पर लग जाएंगी और एक घंटा रुकने के बाद 10 बजे रवाना होंगी।

लाभुकों को रूट नंबर एक में रातू रोड न्यू मार्केट, आईटीआई बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर, सहजानंद चौक और अरगोड़ा से बस मिलेगी। रूट नंबर दो में कृष्णा सिंह पार्क, तुपुदाना चौक, सिंह मोड़, धुर्वा बस स्टैंड और धुर्वा गोलचक्कर से बस मिलेगी।

रूट नंबर तीन में कांके रोड राम मंदिर, बरियातू थाना, बूटी मोड़ चौक, कोकर चौक, कचहरी चौक से बस मिलेगी। वहीं रूट नंबर चार में लोवाडीह मंदिर चौक, बहु बाजार चौक, चैंबर भवन के सामने और अल्बर्ट एक्का चौक के पास से बस मिलेगी।

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...