Advertisement
Advertisement

बड़कागांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मनीष जायसवाल

हजारीबाग. आज हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सिरमा में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला हो गया था। इसमें कई घायल हो गए हैं, जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। देर शाम अपने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाने के लिए बीजेपी सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हैं।

बड़कागांव में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला

अस्पताल में मनीष जायसवाल ने सभी घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें आश्वासन भी दिया कि पूरा भाजपा परिवार तथा खुद वे भी उन लोगों के साथ हैं। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है तथा राज्य में जो एक समुदाय विशेष को मदद करने के लिए सरकार काम कर रही है, उसका यह जीता जागता उदाहरण है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुनहगारों को सजा देने की मांग की है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...