Jharkhand Weather Update 20-05-2024: आज गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 20 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि सोमवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। इसके चलते पूरे राज्य में फिलहाल लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, सोमवार 20 मई को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं – कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 20 मई सोमवार को राज्य की राजधानी रांची और आसपास में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके चलते गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बनेगी। खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, धनबाद, देवघर, गिरिडीह और कोडरमा में भी यही मौसमी मिजाज बनने की संभावना व्यक्त की गई है।

सबसे गर्म रहा गढ़वा तो रांची सबसे कूल और हजारीबाग में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश का उल्लेख है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में 1 मिमी रिकार्ड हुई है। राजधानी रांची में दोपहर के समय बिजली कड़कने के साथ ओले भी पड़े और कुछ देर के लिए वर्षा हुई। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गढ़वा रहा जहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल रांची रहा जहां तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 20 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, लोहरदगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29,  देवघर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, धनबाद में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, गिरिडीह में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, सराइकेला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

RSS Office Petrol Bomb Case: एनआईए कोर्ट ने दो आरोपियों को...

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में एनआईए ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को...

Bodh Gaya Road Accident: डोभी-पटना फोरलेन पर भीषण टक्कर के बाद...

बोधगया के डोभी-पटना फोरलेन पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई। हादसे में रांची के...

Gumla Missing Girl Case: 2018 से लापता बच्ची मामले में आरोपी...

झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की 2018 से लापता बच्ची मामले की सुनवाई। आरोपी का नार्को टेस्ट 3 से 11 अगस्त के बीच गांधीनगर में...