Advertisement
Advertisement

नौकरी दिलाने के नाम पर मां के सामने बेटी के साथ अपराधियों ने किया दुष्कर्म

नौबतपुर : राजधानी पटना के नौबतपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नौबतपुर की रहने वाली मां और बेटी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर अपराधियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। घटना का अंजाम देने के बाद है अपराधियों ने बेहोशी की हालत में शेखपुरा बांध के पास फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद 112 डायल पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायल बच्ची को एम्स भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नौबतपुर की रहने वाली मां और बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर पहले पटना के कंकड़बाग बुलाया गया। उसके बाद डुमरी के पास स्कॉर्पियो में बिठाकर ले जाया गया। इस दौरान महिला के सामने ही उसकी बेटी के साथ स्कॉर्पियो अज्ञात लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया और बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल हुई है।

पूरे मामले पर डीएसपी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कल रात्रि को पुलिस को सूचना मिली कि शेखपुरा बांध के पास एक महिला और एक बच्ची बेहोशी की हालत में है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां दोनों को पटना एम्स में भर्ती किया गया। महिला से पूछताछ में पता चला कि महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर कंकड़बाग बुलाया गया था और वहां से डुमरी बुलाया गया जहां स्कॉर्पियो में कुछ युवक बैठे हुए थे। इसी दौरान महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में नौबतपुर के शेखपुरा बांध के पास फेंक कर फरार हो गया। फिलहाल बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : चुनावी मौसम में वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में नगद बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव