कड़ी सुरक्षा के बीच MADHUBANI में मतदान शुरू, एसपी और डीएम ने भी वोट डालने के बाद की ये अपील

मधुबनी: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर मधुबनी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं। मधुबनी जिले में कुल 1939 मतदान केंद्रों पर 1934980 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्रों पर लगने लगी थी।

पांचवें चरण के मतदान के दिन शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 54 पर जिला के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सदर एसडीएम अश्विनी कुमार पहुंच कर अपना मतदान किया और अपना सेल्फी पोस्ट करते हुए जिले के मतदाताओं से भी मतदान करने की अपील की। डीएम एसपी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपकी सहूलियत की सारी व्यवस्थाएं मतदान केंद्र पर की गई है आप अपना मतदान अवश्य करें।

आपको बता दें कि मधुबनी लोकसभा सीट पर भाजपा के अशोक यादव दूसरी बार अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में हैं तो दूसरी तरफ राजद के मोहम्मद अली अशरफ फातमी। मधुबनी सीट पर एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक कर प्रचार किया है ताकि मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर सके। अब देखना है कि जनता किसे चुनती है।

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

MADHUBANI MADHUBANI MADHUBANI

MADHUBANI

चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

सिवान : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सीवान और जीआरपी सिवान की संयुक्त कार्रवाई में चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल झपटने वाले एक...

Durand Cup 2026: आज से मिलेंगे Zero Ticket, 26 जुलाई के...

135वें डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले के लिए 22 जुलाई से जीरो टिकट का वितरण शुरू होगा। दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, लेकिन...

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख आवेदन मिले हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा इस...