Advertisment

राज्य में साइबर अपराध का नया बड्‌डा बना देवघर

रांची: राज्य में साइबर अपराध का नया बड्‌डा देवघर बन गया है। देवघर पुलिस ने रविवार को तीन साईबर अपराधियों करे गिरफ्तार किया है।

इस मामले में साइबर थाना के डीएसपी  राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरिडीह के राजपूत मुहल्ला राजपूत मुहल्ला निवासी टिंकू कुमार दास, देवघर के कुंडा निवासी बबलू कुमार और दीपक मंडल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल, चार सिम और 8 एटीएम कार्ड जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में नया खुलासा किया कि ठगी के लिए वे नई तरकीब अपना रहे हैं।

झारखंड में समाज कल्याण विभाग के फर्जी पदाधिकारी बनकर वे लाभुकों को फोन करते थे। उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन और मोबाइल पर आनेवाले ओटीपी लेकर उनके खाते से ठगी करते थे।

सबसे अधिक ऐसी ठगी देवघर जिले से ही की जा रही है। पदाधिकारी बनकर भी लोगों से वालेट्स और ऐप के माध्यम से ठगी करते हैं।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...