35 राज्यों में 30 करोड़ की ठगी में देवघर के 14 साइबर ठगों का हाथ

रांची: झारखंड के देवघर में 14 साइबर जालसाजों के एक समूह ने भारत के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 30 करोड़ से अधिक की बड़ी धोखाधड़ी किया है।

देवघर के साइबर अपराधियों के इस नेटवर्क की जांच भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र  द्वारा की जा रही है, केंद्र  के द्वारा इस मामले में अंतर-राज्यीय विश्लेषण रिपोर्ट जारी किया गया है।

रिपोर्ट में पता चला कि देवघर के 14 व्यक्ति साइबर अपराधों एक समूह था, जिनकी गतिविधियां 8540 साइबर अपराध लिंक और विभिन्न राज्यों में दर्ज 329 एफआईआर से जुड़ी थीं।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक साइबर अपराध लिंक (2255) दर्ज किए गए, जबकि तेलंगाना में इन धोखाधड़ी से संबंधित 124 एफआईआर दर्ज की गईं।

देवघर के साइबर जालसाजों में नजीर दास, विकास दास, पंचानन कुमार दास, नितेश दास, प्रकाश दास, अमित दास (उर्फ शक्ति), पवन दास, विजय कुमार दास, कुंदन कुमार दास, अनूप दास, उदय कुमार दास, मनोज दास, शब्बीर अंसारी और कुंदन कुमार मंडल जैसे व्यक्ति शामिल हैं। वे देवघर जिले के अलग-अलग गांवों से हैं।

जांच जारी है, स्थानीय और राज्य पुलिस साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क की सीमा और विवरण की आगे की जांच के लिए सहयोग कर रही है। यह मामला साइबर अपराध की व्यापक प्रकृति और इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों से निपटने में आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करता है।

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: क्या झारखंड में खुलेआम मटन-चिकन...

Jharkhand High Court Meat Sale Rules: राज्य में कटे हुए बकरों और मुर्गियों की खुलेआम बिक्री के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए, झारखंड...