BHOJPUR में सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजा की मौत

333
BHOJPUR
BHOJPUR में सड़क दुर्घटना में चाचा भतीजा की मौत
Advertisment

भोजपुर: आरा सासाराम में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। घटना आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सूढ़नी मोड़ के समीप की है। बताया जा रहा है कि दोनों चाचा भतीजा रविवार को एक श्राद्ध क्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

Advertisment

घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सरथुआ गांव निवासी कलेक्टर पासवान और धर्मेंद्र पासवान के रूप में की गई। दोनों मृतक चाचा भतीजा पेशे से मजदुर थे और अपने परिवार का भरण पोषण मजदूरी कर करते थे। परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र कुमार के साले के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। उसके दाह संस्कार में शामिल होकर दोनों बाइक से लौट रहे थे तभी यह घटना घटी। फ़िलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली और घटना की जांच में जुट गई।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तेजस्वी ने PM MODI से किये 7 सवाल, कहा ‘आपको जनता की समस्याओं और मुद्दों पर बात करनी ही होगी’

BHOJPUR BHOJPUR BHOJPUR

BHOJPUR

Advertisement