खगड़िया में डबल मर्डर से सनसनी, चाचा-भतीजा ने एक-दूसरे को मारी गोली

बिहार: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है खगड़िया से जहाँ डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. चाचा-भतीजे ने एक दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. घटना मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव की है.

लोगों का कहना है की चाचा और भतीजा एक कमरे के विवाद को सुलझाने के लिए कमरे में मिले और दोनों में विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते चाचा ने भतीजे को और भतीजे ने चाचा को गोली मार दी जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय चाचा बिपिन यादव और 28 वर्षीय भतीजे राजा यादव के रूप में की गई है.

ग्रामीणों ने बताया कि एक कमरे के विवाद में दोनों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हुई. मामला बढ़ जाने पर पहले चाचा बिपिन यादव ने राजा को गोली मारी फिर घायल अवस्था में ही राजा ने चाचा को गोली मार दी. भतीजा को दो और चाचा को एक गोली लगी. परिजन दोनों को सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया.

Saffrn

Trending News

नीतीश कुमार का बदला पता, CM आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना एक अणे मार्ग स्थित आवास छोड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम नीतीश कुमार...

ED डायरेक्टर बन DM को कॉल करने वाला पटना से गिरफ्तार

आरा : आरा में फर्जी ईडी निदेशक बनकर डीएम को फोन करने का मामला सामने आया। जालसाज ने खुद को दिल्ली का अधिकारी बताकर...

साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 67 लाख से...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लाख रुपए से...

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे...

पटना : पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना पुलिस के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को निगरानी विभाग की टीम...

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img