गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, मुंडन कराने सिमरिया घाट पहुंचा था पूरा परिवार

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गंगा नदी में डूबने से दो सगे भाई समेत पांच युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मुंडन कराने सिमरिया घाट पूरा परिवार पहुंचा था। स्थानीय मछुआरों ने सभी पांचों युवक का शव नदी से निकाले। बरौनी निवासी राजू साह के बेटे का आज सिमरिया में मुंडन संस्कार था। इसी मुंडन में शामिल होने के लिए उसके परिवार के लोग सिमरिया गए थे। मुंडन के बाद गंगा स्नान करने के दौरान पांच युवक स्नान करते-करते काफी गहरे पानी में चले गए, जिससे पांचों की डूबने से मौत हो गई।

GOAL Logo page 0001 18 22Scope News

आपको बता दें कि मुंडन संस्कार के दौरान लोग नहाने चले गए। आगे बढ़ते-बढ़ते सभी खतरनाक रेंज में आ गए और छह लोग डूब गए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी एक ही जगह के रहने वाले हैं जिनमें से दो सगे भाई हैं। सभी मुंडन संस्कार में सिमरिया गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद सिमरिया घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई, पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Begusarai Ganga Ghat 1 22Scope News

बेगूसराय में 5 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने दुख जताया

सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिला के गंगा नदी के सिमरिया घाट पर पांच लोगों के डूबने से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : बुजुर्ग से दिनदहाड़े छिनतई की घटना में बेगूसराय के तिवारी गैंग का हाथ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img