Ranchi Accident News: Ranchi जिला स्कूल में पानी की टंकी गिरने से हादसा, 22 अगस्त के सुरक्षा निर्देश के बावजूद दो मजदूरों की मौत

 रांची जिला स्कूल परिसर में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। 22 अगस्त को सुरक्षा निर्देश दिए गए थे।


Ranchi Accident News : जिला स्कूल परिसर में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत के 24 घंटे बाद भी मामले में न तो कोई विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित हो पायी है और न ही प्राथमिकी दर्ज हुई है। हादसे के दूसरे दिन भी निर्माण एजेंसी मां कृपा डेवलपर्स के संचालक का मोबाइल फोन बंद रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है और मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा कब मिलेगा।

बुधवार शाम हुए हादसे में पलामू जिले के पड़वा मोड़ के पास रहने वाले मजदूर सत्या भुइयां 25 और मैथिली शरण महतो 42 की मौके पर ही मौत हो गयी थी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने घटना को गंभीरता से लिया है और मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Ranchi Accident News: 22 अगस्त को सुरक्षा मानकों के पालन का दिया गया था निर्देश

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने 22 अगस्त को ही संबंधित निर्माण एजेंसी को पत्र भेजकर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया था, तो इसके बावजूद लापरवाही कैसे हुई।

विभाग ने एजेंसी को कोतवाली थाना और स्कूल प्रशासन से समन्वय कर काम करने तथा निर्माण स्थल के 150 फीट के दायरे में चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कथित चूक हुई और दो मजदूरों की जान चली गयी।


Key Highlights

  • जिला स्कूल परिसर में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई।
  • हादसे के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
  • 22 अगस्त को निर्माण एजेंसी को सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश दिया गया था।
  • विभाग ने 150 फीट के दायरे में चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा था।
  • विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गयी है।


Ranchi Accident News:विभाग ने मांगी हादसे की विस्तृत रिपोर्ट

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने घटना को गंभीरता से लिया है। रांची अर्बन के अधीक्षण अभियंता विजय एडविन ने बूटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार से घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

विभाग का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले की गहन जांच करायी जाएगी। जांच में यदि कोई व्यक्ति या निर्माण एजेंसी दोषी पायी जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुकूल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ranchi Accident News:परिजनों के आवेदन के बाद दर्ज होगी FIR

कोतवाली पुलिस के अनुसार गुरुवार रात 8:30 बजे तक थाने में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी थी। पुलिस मृतकों के परिजनों के संपर्क में है। परिजनों ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देने की बात कही है।

पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद यह सवाल भी बना हुआ है कि सुरक्षा निर्देश जारी होने के बावजूद निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गयी और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है।

मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा मिलने के संबंध में भी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। विभागीय जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही हादसे की जिम्मेदारी और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

 

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...