पटना: गर्मी के लहर के साथ ही राज्य में अगलगी की घटनाएं लगातार हो रही है। राजधानी पटना भी अगलगी की घटना से अछूता नहीं है। राजधानी पटना के भूतनाथ रोड स्थित एलआईजी फ्लैट्स में बुधवार की अहले सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं घर के सदस्य आनन फानन में घर से निकल कर जान बचाई।
अगलगी में घर में काफी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना के बारे में घर के मालिक ने बताया कि अहले सुबह नाश्ता बनाने के दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते घर को अपनी चपेट में ले लिया लेकिन गनीमत रही कि मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंच कर काबू कर लिया।
पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
राज्यपाल ने KK PATHAK के आदेश का किया विरोध, इस बार मुख्य सचिव को लिखा पत्र
PATNA
PATNA


















