रांची : कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी बुधवार को रांची और गोड्डा में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय तथा प्रदीप यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
उनके साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह झामुमो की नेत्री कल्पना सोरेन भी मंच साक्षा करेंगी। गोड्डा की सभा दिन के 11 बजे होगी।
इसके बाद रींची में दोपहर बाद सभा है। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दोनों जगह तैयारियों की समीक्षा की।


















