MADHEPURA में रजनीगंधा का पैसा मांगा तो दुकानदार को मार दी गोली

मधेपुरा: मधेपुरा में लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस अपराधी पर लगाम नहीं लगा पा रही है। आए दिन अपराधी जिले में आपराधिक वारदात को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए एक बार फिर एक दुकानदार को गोली मार दी। घटना मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत बिहारीगंज की है। जख्मी की पहचान बिहारीगंज के पररिया निवासी अवध किशोर मेहता के रूप में की गई।

मामले में बताया जा रहा है कि जख्मी अपने घर पर एक दुकान चलाते हैं। दुकान पर एक कार से कुछ लोग आये और रजनीगंधा मांगा। रजनीगंधा का पैसा मांगने के बाद अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन कर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने जख्मी को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया।

चिकित्स्कों ने बताया कि जख्मी खतरे से बाहर है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- 25 को पीएम एक बार फिर आएंगे बिहार, यहां करेंगे चुनावी सभा

MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...