2 PICKUP वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, एक जख्मी

नौबतपुर: पटना के मरांची थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मोकामा प्रखंड के मरांची थाना क्षेत्र के बादपुर गांव की है जहां दो पिकअप की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के समीप दो पिकअप की टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक चपेट में आ गया।

दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान कन्हैया महतो के रूप में की गई है जबकि जख्मी युवक की पहचान अनूप साव के रूप में की गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं पुलिस अधिकारी गौरव संधू ने बताया कि दोनों पिकअप को जब्त कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

पटना से विकास की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- राजधानी PATNA में नहीं थम रहा खूनी खेल, थाना से 200 मीटर की दूरी पर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PICKUP PICKUP PICKUP

PICKUP

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...