दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राम बाग में अपराधियों ने कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस घटना में शामिल एक अपराधी की भी लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी जबकि 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिनका गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में इलाज के लिए भेजा गया है. हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.
मामले में सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन और एसएससी बाबूराम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. मृतक के पड़ोसी अभिषेक झा ने बताया कि उन्हें मंदिर में गोली चलने की किसी ने सूचना दी. जब वे मंदिर में पहुंचे तो देखा कि पुजारी को गोली लगी है. उन्हें जल्दी-जल्दी एक निजी अस्पताल में ले गए. वहां डॉक्टर ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने कम से कम तीन गोली मारे जाने की बात बताई.
घटना की जांच करने पहुंचे एसएसपी बाबूराम ने बताया कि कंकाली मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना पर आए हैं. लोगों ने एक अपराधी की पकड़कर काफी पिटाई की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. जबकि 2 अन्य अपराधियों को पकड़ा गया है, जिनका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से एक पिस्टल और 2-3 फायर किए हुए खोखे बरामद किए गए हैं.
रिपोर्ट : रवि झा


















