Chapra Crime News : पुजारी की हत्या कर मंदिर से मूर्ति चोरी

सारण : सारण से बड़ी खबर है जहां बदमाशों ने एक मंदिर के पुजारी की हत्या कर अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई है। जांच में पाया गया है कि बदमाशों ने मंदिर से कृष्ण भगवन की पीतल की मूर्ति चोरी कर ली है। वहीं मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी है।

पुजारी की हत्या 

मंदिर के पुजारी का शव गमछे से बंधा हुआ पाया गया है। मृतक पुजारी की पहचान यूपी के बलिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र दया छपरा के शंकर दास के रूप में की गई है। मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा कर जाम खत्म करवाया वहीं जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। तत्काल पुलिस श्वान दल की मदद से जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो चुकी है।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...