समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, चिकित्सक को गोली मारकर की हत्या
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, चिकित्सक को गोली मारकर की हत्या- समस्तीपुर में इन दिनों बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर है. जहां 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो आपराधिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. पहली घटना मुफस्सिल थाना इलाके के ग्रामीण चिकित्सक को गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं आज मथुरापुर ओपी क्षेत्र के चौमिन विक्रेता फास्ट फूड विक्रेता को गोली मारकर छलनी कर दिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि फास्ट फूड विक्रेता सचिन अपनी दुकान बढ़ा कर घर जा रहा था, तभी कुछ युवक उसे बात करने के बहाने एक गली में ले गया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां फायरिंग कर दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट कर तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है. घटना के संदर्भ में पुलिस का बताना है कि फास्ट फूड विक्रेता अपने घर जा रहे थे, किसी परिचित ने ही उसे गली में ले गया और गोलीमारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी.
पुलिस ने तहकीकात में पाया कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला आ रहा है. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामला को उद्भेदन कर लिया जाएगा.
मृतक के पिता का बताना है कि गांव के ही दो युवकों से सचिन का वाद विवाद हो गया था. सचिन एक गांव की लड़की से प्रेम करता था. गांव के दो लड़के नागवार गुजरा बराबर धमकियां देता था, तुम्हें गोली मार देंगे. बताया जाता है कि गांव के एक लड़की से दो लड़के प्रेम करता था जिसे एक प्रेमी को नागवार गुजरा और इसी कड़ी में सचिन की निर्मम हत्या कर डाली.
रिपोर्ट: सुनिल
विदाई से इनकार करने पर पत्नी की चाकूओं से गोद कर निर्मम हत्या

















