रूट कोडिंग व रसीद के बावजूद पुलिसकर्मी कर रहे हैं दादागिरी

भागलपुर : स्मार्ट सिटी भागलपुर में जिला प्रशासन ने जाम से निजात हेतू टोटो चालकों के लिए कोडिंग के आधार पर रूट निर्धारण की व्यवस्था की है। वहीं लगातार टोटो चालक इसका विरोध भी करते नजर आते हैं। परंतु इस मामले से हट कर आज मोजाहिदपुर थाना परिसर में कुछ टोटो चालक ने जमकर बबाल काटा। कुछ टोटो चालक का रूट कोडिंग अलीगंज से कोयला डिपो किया गया है।

वहीं चालक मोजाहिदपुर थाना के सामने से गुजर रहे थे। तभी पुलिस वालों ने जबरन टोटो से यात्रियों को उतार कर दबंग स्टाइल में टोटो थाने घुसवा दिया और कहा कि पांच हजार फाइन दो और टोटो लेकर जाओ। वहीं कुछ चालकों ने मोजाहिदपुर थाना के मुंशी और पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते नजर आए कि रूट कोडिंग के बाबजूद पुलिसकर्मी दादागिरी दिखा रहे हैं। इस पूरे मामले पर मोजाहिदपुर थाना के कोई भी पुलिस वाले कुछ भी बोलने से बचते रहे। अब आप खुद समझ सकते हैं कि टोटो चालकों पर पुलिसकर्मी का यह रवैया कहां तक उचित है।

यह भी पढ़े : 2 पुत्री की जननी न्याय पाने पहुंची DIG कार्यालय, लगायी गुहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...