झारखंड में आज से 26 मई तक आंधी के साथ बारिश

रांची: राजधानी सहित संथाल परगना में अगले चार दिनों तक बरिश होगी, मौसम में बदलाव का असर 26 मई तक दिखेगा। इस दौरान 40 से 50 किलाेमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगा और वज्रपात की संभावना भी बना हुआ है।

23 और 24 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों में वज्रपात होने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी आएगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान से बांग्लादेश के बीच गुजरने वाली टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल में बने निम्न दवाब वाले क्षेत्र का असर भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिख रहा है। टर्फ लाइन मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश तक बन रहा है।

पश्चिम बंगाल में बने निम्न दवाब वाले क्षेत्र का असर 24 मई को सुबह में दिखेगा। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 113.2 मिमी बारिश साहेबगंज के राजमहल में दर्ज की गई।

23 मई को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के देवघर,धनबाद,दुमका,गिरीडीह,गोड्‌डा,जामताड़ा,पाकुड़ और साहेबगंज,तध्य भाग के रांची बोकारो,गुमला,हजारीबाग,खूंटी और राजमहल  दक्षिणी क्षेत्र के पूर्वी – पश्चिमी सिंहभूम में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पेड़-बिजली के पोल से दूरी बनाने की सलाह दी है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

पाकुड़ पुलिस ने लौटाई 31 लोगों की खुशियां, ऑपरेशन मुस्कान में...

पाकुड़: जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता...

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...