Advertisment

लोडेड कट्टा लहरा रहा युवक को पुलिस ने धर दबोचा

नवादा : नवादा में एक युवक द्वारा कट्टा लहराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ शिखरपुर गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक द्वारा गांव में लोडेड कट्टा लहरा कर इलाके में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में मौके से दो बाइक को भी जब्त किया है। गोविंदपुर पुलिस ने इस मामले में गोविंदपुर थाना कांड संख्या 150/24 दर्ज कर लिया है।

हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार युवक रोह थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के निवासी फुलचंद यादव के पुत्र राजजबल्लभ कुमार बताया जाता है। गोविंदपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार लहराने मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : नवादा में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा, शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

JPSC Protest Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं पर उठे सवाल, देवेंद्रनाथ महतो ने...

JPSC Protest Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा आंदोलन तेज़ हो रहा है। इसी...

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...