Advertisement
Advertisement

नवादा में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा, शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज

नवादा : नवादा सदर अस्पताल में सदर के नाम से मुहर एवं गलत हस्ताक्षर का प्रयोग कर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एसडी अरैयर ने इसकी लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस से की है। शिकायत पत्र के अनुसार नवादा नगर परिषद क्षेत्र के रसूल नगर निवासी नेहरु निशा अंसारी, मेसकौर प्रखंड के विजु बिगहा स्तिथ स्ट्रीट कोपीन गांव के निवासी नेहा महतो, नरहट प्रखंड के बड़ी पाली गांव के निवासी असलम अंसारी और रजौली प्रखंड के हीरो डीह गांव के निवासी संध्या रानी का जन्म प्रमाण पत्र जांच में गलत पाए जाने की शिकायत है।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

कादिरगंज स्तिथ आंती गांव के निवासी सुजीत कुमार का मृत्यु प्रमाण पत्र जांच में गलत मिला है। इन सभी के दस्तावेज को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि इन सभी पांच व्यक्तियों का जन्म एव मृत्यु प्रमाण सदर अस्पताल कार्यलय से निर्गत नहीं है। जिसके बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने इस मामले की लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस से की है।

जालसाजी करने का आरोप

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक की शिकायत पर नगर थानाध्यक्ष द्वारा भारतीय दंड संहिता की चार प्रमुख धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है। नामजद व्यक्तियों पर धोखाधड़ी करने, छल करने के मकसद से कूटरचना करना और जाली दस्तावेज को जानबूझकर प्रयोग करने संबंधित धाराओं के तहत आरोपित किया गया है। बता दें कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को जन्म और मृत्यु पंजीकरण कार्यालय संबंधित कई शिकायत आवेदन प्राप्त हुए थे। मुख्य रूप से जिला शिक्षा कार्यालय नवादा, पासपोर्ट कार्यालय और पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के जन्म एव मृत्यु प्रमाणपत्र के जांच की मांग की गई थी। जांच के बाद फर्जीवाड़ा का उगाजर हुआ है।

यह भी पढ़े : नवादा सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...