छठे चरण के चुनाव में बारिश की संभावना को लेकर मतदानकर्मियों को जल्द बूथों तक पहुंचाने का निर्देश

रांची. छठे चरण के चुनाव में झारखंड में बारिश की संभावना को देखते हुए मतदानकर्मियों को जल्द बूथों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा है कि छठे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए मतदानकर्मियों को जल्द मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान उन्होंने हर मतदाता से मतदान की अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं को सुविधाजनक ढंग से मतदान केंद्र जाकर मतदान कराने के लिए तमाम उपाय किये गए हैं। शहरी क्षेत्रों के सभी नगर निकायों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों एवं वोटर अवेयरनेस फोरमों को सभी मतदाताओं से संपर्क करने के लिए कहा गया है, ताकि कोई मतदाता नहीं छूटे।

छठे चरण के चुनाव में यहां मतदान

इस फेज में चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में कुल 82,16,506 मतदाता हैं। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। कुल बूथों की संख्या 8963 है। इनमें से 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि छठे चरण में गिरिडीह, जमशेदपुर, रांची और धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिस बूथ पर शाम पांच बजे तक मतदाता कतार में होंगे, उनके मतदान तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18,64,660 मतदाता हैं। जिनमें 9,60,489 पुरुष और 9,04,163 महिला मतदाता हैं। गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2160 बूथ हैं। उनमें 408 शहरी क्षेत्र में और 1762 ग्रामीण इलाके में हैं।

छठे चरण के चुनाव

उन्होंने बताया कि धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 22,85,237 मतदाता हैं। इनमें 11,96,501 पुरुष और 10,88,656 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2539 बूथ हैं। उनमें 1316 शहरी क्षेत्र में और 1223 ग्रामीण इलाके में हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। जिनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ हैं। उनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18,69,278 मतदाता हैं। जिनमें 9,37,412 पुरुष और 9,31,733 महिला मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1887 बूथ हैं। उनमें 688 शहरी क्षेत्र में और 1199 ग्रामीण इलाके में हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 128 करोड़ 76 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand में हाथियों का आतंक जारी, रामगढ़ में तीन मजदूरों को...

Ramgarh: Jharkhand में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथियों का हमला राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहे है। हाथियों के गुस्से...

हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने...

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर...

Khunti Tragedy : तोरपा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों...

खूंटी के तोरपा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, दो सगे भाई भी शामिल, गांव में पसरा मातम।Khunti Tragedy...

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img