Advertisment

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 26 मई को…..

रांची: आईआईटी मद्रास की ओर से जेईई एडवांस्ड की परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जा रहा है। इसके लिए रांची में चार परीक्षा केंद्र होंगे।

इसमें आईऑन डिजिटल तुपुदाना, आरटीसी इंजीनियरिंग कॉलेज ओरमांझी, अरुणिमा इंफोटेक सामलौंग और फ्यूचर ब्राइंट पुंदाग शामिल हैं। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में लगभग दो हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी इसक

शिफ्ट दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर तीन घंटे की अवधि का होगा।

अभ्यर्थियों को दोनों पेपर देने होंगे। प्रत्येक पेपर में तीन अलग-अलग खंड फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ होंगे। परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स को परीक्षा के समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

सेंटर में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ अपना वैध मूल फोटो आई कार्ड के साथ लाना होगा।

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...