चार वर्षीय मासूम का झाड़ी से शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गोपालगंजः माँझा थाना क्षेत्र के भैसही मलाही टोला गाँव में मंदिर के पास से झाड़ी में मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गयी,  ग्रामीण मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Dog 22Scope News

बताया जाता है कि मासूम बच्ची के पिता अपने पूरे परिवार के साथ चार माह से बलूही बाजार में अपने ससुराल में रह रहा था.  कल शाम को बच्ची मंदिर की ओर गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी.  परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका. दोपहर को जब ग्रामीण घाँस काटने खेत में गए ,तब मंदिर से कुछ दूरी पर मृत अवस्था में बच्ची का शव पड़ा मिला. इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है , डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पहुंच गई है. एसडीओपी संजीव कुमार ने बताया जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे.

रिपोर्टः आशुतोष तिवारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...