रांची. 10 अपराधियों को जिलाबदर और 17 अपराधियों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश गुरुवार को जारी किया गया है।
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है।
जिलाबदर किये गये 10 अपराधियों में रिंकू कुरैशी उर्फ गुलाम दस्तगीर, मो सेराज उर्फ अन्नु, मो मोबिन उर्फ छोटका, राजाराम चौहान उर्फ बुल्लू, चिंटू बड़ाईक उर्फ संदीप बड़ाईक उर्फ छर्रा, मिथिलेश महतो, तस्लीम खान, मो आफताब, मुन्ना उरांव उर्फ संतू उरांव और सकलदीप बड़ाईक शामिल हैं.



















