JOB कौन दे सकता है ये जनता जानती है- विजय चौधरी

222
JOB
JOB कौन दे सकता है ये जनता जानती है- विजय चौधरी
Advertisment

पटना: तेजस्वी यादव के द्वारा नौकरी दिए जाने के बयान पर बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने तेजस्वी पर पलटवार किया है। विजय चौधरी ने कहा कि इसमें कोई नई बात है क्या, बिहार की जनता जानती है कि कौन नौकरी दे सकता और किसने नौकरी दी है। बिहार की जनता उसी को समर्थन देगी। वहीं बिहार में लोगों को नौकरी दिए जाने के मामले में तेजस्वी के क्रेडिट लिए जाने के मामले में विजय चौधरी ने कहा कि वे क्रेडिट ले नहीं रहे हैं बल्कि क्रेडिट लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन वे उसमें भी असफल हो जाते हैं। जो पद खाली होता है उसकी वैकंसी आती है और पद सृजन होता है।

Advertisment

बिना मुख्यमंत्री के अनुमति के कोई भी पद सृजित नहीं होता है। कोई कुछ भी कहे कहने से कोई रोक नहीं सकता है लेकिन सच क्या है ये तो सब जानता है न। वहीं मनोज झा के द्वारा अधिकारियों को राजभवन बुलाये जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि कम से कम बिहार सरकार के अधिकारी चीजों को अच्छी तरह से समझते हैं। यह उनकी जिम्मेवारी है और वे अपनी जिम्मेवारियों को अच्छी तरह से निभा रहे हैं। राज्य की सरकार भी अधिकारियों के निष्पक्ष काम करने का पक्षधर है।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

6TH PHASE: पांच की कुर्सी, 3 बाहुबली, प्रतिष्ठा है दांव पर…

JOB JOB JOB

JOB

Advertisement