Advertisement
Advertisement

बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, फरार एक आरोपी गिरफ्तार

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा बांध से बीते दिनों बेहोशी की हालत में एक महिला और एक बच्ची को पुलिस ने बरामद किया था। जिसके बाद इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती किया गया था। वहीं महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। जहां पुलिस ने एक आरोपी राहुल कुमार को पटना के कंकड़बाग से गिरफ्तार किया। जिसके पास से घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो को भी बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार जब राहुल कुमार से पुलिस पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ।

बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़ –

इधर, महिला से जब पुलिस पूछताछ करने के लिए अस्पताल पहुंची तब महिला बच्ची को छोड़कर फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस को भी शक हुआ है कि मामला संदिग्ध है। गिरफ्तार राहुल कुमार से घटना को लेकर पूछताछ की गई तो मामले का उद्वेदन हुआ। जहां इस मामले में जो भी आरोपी बनाए गए उन सभी गया में हुई घटना के गवाह है। इसी को लेकर महिला के सहारे सभी को फंसाया जा रहा था। फिलहाल महिला के साथ इस मामले में शामिल लोगों की तलाश पुलिस की टीम कर रही है।

यह भी पढ़े : नौकरी दिलाने के नाम पर मां के सामने बेटी के साथ अपराधियों ने किया दुष्कर्म

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Manish Kashyap Anushka Sharma Meeting: मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा...

Manish Kashyap Anushka Sharma Meeting: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई...

Ranchi Electricity Camp: रांची की 15 पंचायतों में लगेंगे बिजली शिविर,...

 रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 20 से 30 नवंबर तक 15 पंचायतों में बिजली शिविर लगाये जायेंगे। जानें तारीख, स्थान और...

Ranchi Railway Station: छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़, मौर्य...

 छठ पूजा पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। रांची स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को...