बाइक सवार परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत

पूर्णिया : पूर्णिया में बाइक सवार परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित किया और दूसरे को रेफर कर दिया। मृतक परीक्षार्थी की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार उर्फ सुमन कुमार के रूप में हुआ है।

बताया जा रहा है कि सोनू कुमार बाईक से अपने एक दोस्त के साथ डिबरा बाजार की ओर जा रहा था। जिसे औराही पावर ग्रीड के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मारा। वहीं घटना को लेकर परिजन राजेश कुमार पोद्दार ने बताया सोनू बीए पार्ट 3rd का एग्जाम देकर बनममखी से वापस घर अपने मित्र के साथ आ रहा था। इसी बीच पावर ग्रीड के समीप ट्रैकर से दुर्घटना हुआ। वहीं बड़हरा थाना के सिपाही राज किशोर पासवान ने बताया कि थाना से सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियां सदर अस्पताल लेकर आए है। विद्यार्थी था जो परीक्षा देकर लौट रहा था।

यह भी पढ़े : बाइक सवार को बचाने में अपनी जान गंवा दी आर्मी के जवान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम मोहन की रिपोर्ट

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...