Advertisment

चमत्कार, गंगा की तेज धार में बही महिला 16 घंटे के बाद सकुशल निकली

भागलपुरः एक हैरतअंगेज खबर भागलपुर से आई है. दरअसल दुर्गा पूजा सप्तमी के दिन मुंगेर जिले की एक वृद्ध महिला गंगा स्नान करने गई थी, तभी अचानक महिला का पैर फिसला और वह गंगा की तेज धार में समा गई. स्थानीय लोगों के लाख प्रयास के बाद भी महिला बरामद नहीं हो सकी.

लेकिन, कुदरत को कुछ और ही मंजूर था, सुबह-सुबह मछली पकड़ने गए गरीबन मंडल ने महिला को करीबन 16 घंटे बाद बाहर निकाला. नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर गाँव निवासी गरीबन मंडल हर दिन की तरह  सुबह-सुबह अपना नाव और जाल लेकर गंगा में उतरे थें, तभी बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी, देखा तो सामने एक महिला अपना हाथ हिला रही है. गरीबन मंडल बगैर कोई देरी किए अपना डेंगी-नाव को हिलते हाथ की ओर मोड़ दिया, नजदिक जाकर देखा तो एक महिला गंगा से निकालने की गुहार के साथ  बार-बार अपना हाथ हिला रही है. गरीबन मंडल ने बगैर देरी किेए गंगा की तेज धार में छलांंग लगा महिला को नाव में खींच लाया.

Munger 01 22Scope News

महिला को जब होश आई तब अनयास बोल पड़ी, माँ दुर्गा ने बचाया है, दुर्गा मां की कृपा से आज सही सलामत हूँ. साथ ही, महिला ने गरीबन मंडल को भगवान की उपाधि दी, कहा की गरीबन मंडल इंसान नहीं धरती पर जीता-जागता भगवान है. महिला अभी भी गरीबन मंडल के घर में ही रह रही है.

महिला अपना नाम शकुन्तला देवी पति स्व. मणिलाल सिंह बता रही है, वह ग्राम बरसंडा,थाना -टोटिया बमबर,जिला मुंगेर की रहने वाली है.

रिपोर्ट-नन्दन कुमार झा

सलूजा गोल्ड के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...