
पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी आज राजद कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला किया। एआईएमआईएम पार्टी पूरे देश और बिहार के अंदर जो रोल है वो ओवैसी को मालूम है। हिंदुस्तान में मुसलमानों की स्तिथि दयनीय है। अली अशरफ फातमी ने कहा कि ओवैसी भाजपा और संघ का विरोध करते हैं और उन्हीं का साथ भी देते हैं। किसी राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ते हैं लेकिन ना तो उनकी पार्टी के पास नियत है और ना ही कार्यकर्ता है।

राजद नेता अली अशरफ फातमी ने कहा हर जगह उम्मीदवार खड़ा करके सेकुलर जमात के वोट को खराब करते हैं। दो बार पार्लियामेंट के अंदर भाजपा के सदस्य से बचाने का काम मैने किया। Physically मैने उनको बचाने का काम किया इन सबके बाद भी मैने कभी खिलाफ नहीं बोला। इन्होंने मेरे खिलाफ उमीदवार उतारा। फुलवारीशरीफ और पाटलिपुत्र में उमीदवार देने का मतलब नहीं है। इनका विरोध हैदराबाद में भी होने लगा है। ये कूदकर बिहार और उत्तर प्रदेश आते हैं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को हराने के लिए इन्होंने ठेका ले लिया है। ये संघ को गाली देकर भाजपा से हाथ मिला लेते हैं। ये एक्सपोज हो गए हैं।
असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए राजद नेता ने कहा कि इनका संघ परिवार और भाजपा से अच्छा रिश्ता है। ये बस दिखाने के लिए उनके खिलाफ बोलते हैं। भाजपा पुलिस पदाधिकारी के ऊपर दबाव बनाकर लोगों को मधुबनी लोकसभा में हराने का काम कर रही है। इलेक्शन के छह दिन पहले मुझे खबर मिली की अल्पसंख्यक वोटर को निकलने नहीं देना है। मधुबनी में इतने लोग की पिटाई की गई ताकि वोटिंग फीसदी गिर जाए। चुनाव के दिन जाले के भाजपा विधायक पोलिंग स्टेशन पर घुसकर बुर्का वाले को चेक करो, दाढ़ी वाले को चेक करो करने लगे।
राजद नेता ने कहा कि तीसरे चरण में कुछ बच्चों को उठाया लिया गया है। कई गांव में ये घटना हुई है। उनका ये टारगेट था कि वोट नहीं देने दो। ये प्लानिंग के तहत इन्होंने किया है। इसमें कुछ हद तक ये कामयाब भी हुए। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने दबाव बनाकर ये सब करवाया है। पूरे भारत में बुर्का जिहाद करके ये मामले बनाया जा रहा है। पुलिस पर दबाव बनाकर पूरे एरिया के लोगों को डराया जा रहा है। इस तरह से करने की जरूरत नहीं है। भाजपा इलेक्शन तक इसे मुद्दा बनाकर रखना चाहती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मुस्लिम आरक्षण के खत्म करने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इसे हिंदू मुस्लिम करके पूरा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इलेक्शन के बाद इसका जवाब दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : बख्तियारपुर में राहुल-तेजस्वी की साझा रैली, कहा- मिजाज रखिए टनाटन, नौकरी मिलेगी फटाफट
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट




