पटना : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 27 मई को लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने पटना आए थे। योगी ने जनसभा में ही गो रक्षक को लेकर बयान दिया था। इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने प्रतिक्रिया दी है। योगी आदित्यनाथ ने पटना में आयोजित सभा में कहा था बीजेपी गौ रक्षक पार्टी है और आमलोग गौ रक्षा के लिए बीजेपी को वोट करें। जिस पर शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर वोट क्यों नहीं मांग रही है। जाति, धर्म, संप्रदाय, गौ रक्षा और गौ हत्या के नाम पर देश में वोट की अपील कर रही है।

देश में युवा बेरोजगार हैं, गरीबी लगातार बढ़ रही है – शकील अहमद
कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि देश में युवा बेरोजगार हैं, गरीबी लगातार बढ़ती जा रही है। योगी आदित्यनाथ देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जनता का पेट भाषण से नहीं भरता है उसे अनाज चाहिए। भाजपा नेता भाषण नहीं लोगों को मजा दिला रहे हैं। ऐसे बयान देकर लोगों को मजा दिला रहे हैं और लोग मजा ले भी रहे हैं। इस देश की एकता अखंडता को तोड़ने को लेकर इतिहास में बीजेपी का नाम दर्ज किया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ अज्ञानी आदमी हैं, ज्ञान अर्जन करें – कांग्रेस
योगी ने पटना की भाषण में कहा था कि कांग्रेस और राजद में औरंगजेब की आत्मा आ चुकी है। जिस पर शकील अहमद खान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अज्ञानी आदमी हैं। देश में सोने पर तीन फीसदी टैक्स लगता है। आटा, चावल, किताब और कॉपी पर 18 फीसदी टैक्स लगता है। आज सत्ता में बीजेपी है, लोगों को राहत देने की जगह टैक्स लग रही है। योगी ने कहा था कि कांग्रेस और राजद को औरंगजेब के रास्ते पर चलने वाली पार्टी बता रही है। पांच किलो अनाज जनता को दे रहे हैं। मगर उसे अनाज को बनाने के लिए जो सामान है उसे पर टैक्स लगाकर लोगों के मुंह से निवाला छीन रहे हैं। एक-दूसरे के खिलाफ नफरत फैलाने के सिवा बीजेपी कुछ काम नहीं कर रही है। योगी आदित्यनाथ ज्ञान अर्जन करें, औरंगजेब के रास्ते पर कांग्रेस नहीं बीजेपी चल रही है।
यह भी पढ़े : शकील अहमद का NDA पर हमला, कहा- मुद्दे बनाम विकास की है लड़ाई
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















