Advertisment

चोरी के 10 बाइक के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो पुलिस ने अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. चोरी के कुल 10 वाहनों के साथ पांच अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. सिटी डीएसपी कुलदीप चौधरी ने जानकारी दी.

डीएसपी ने बताया कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से इन दिनों वाहनों की चोरी की जा रही थी, जिसको लेकर एक टीम गठित की गई थी. उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को सिटी पुलिस पोस्टऑफिस चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थीं, तभी दो वाहनों पर सवार तीन लोग पहुंचे, जब पुलिस उन्हें रोका तो वाहन छोड़ कर भागने लगे.

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने खदेड़कर जब पकड़ा तो, उन्होंने दोनों बाइक को चोरी की बाइक बताई. सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनके निशानदेही पर छापेमारी कर कुल 9 बाइक बरामद किया गया. सिटी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं सेक्टर 4 पुलिस ने भी एक बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डीएसपी ने बताया कि कुछ बाइक पड़ोसी जिला रामगढ़ से भी बरामद किया गया है. इस मामले में सेक्टर 4 पुलिस ने अब्दुल कुडूस शाह व अभय कुमार तथा सिटी पुलिस राजन मिश्रा, विनीत कुमार सिंह, राजा सम्राट सिंह को गिरफ्तार किया है. ये सभी चोरों का अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के साथ सम्बंध है. डीएसपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में विभिन्न कम्पनियों के निर्मित बाइक शामिल हैं.

रिपोर्ट : चुमन

वाहन चोर गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार, कई सामान बरामद

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...