Advertisment

बक्सर बिहार की काशी है और काशी नरेंद्र मोदी के साथ है – सम्राट चौधरी

कैमूर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बक्सर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ विधानसभा में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश कुमार तिवारी के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बक्सर की जनता के उत्साह से यह साफ है कि प्रभु श्रीराम और सनातन के खिलाफ बोलने वाले पराजय का मुंह देखेंगे।

GOAL Logo page 0001 28 22Scope News

बक्सर बिहार की काशी है और काशी नरेंद्र मोदी के साथ है – सम्राट

सम्राट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश को विश्व गुरु बनना चाहती है और नरेंद्र मोदी लगातार इसके लिए प्रयासरत है। जनता भी इस मिशन में एनडीए के साथ पूरी तरह से है। बिहार की जनता ने भी इस बार 40 में से 40 सीट देने का मन बना लिया है। बक्सर बिहार की काशी है और काशी नरेंद्र मोदी के साथ है।

श्रीराम के वंशज पूरी तरह से राम को लाने वाले नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं – उपमुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि श्रीराम के वंशज पूरी तरह से राम को लाने वाले नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। राजद ने जिस तरह से हमारे आराध्य श्रीराम को लेकर अनर्गल बयान दिया उसे हम लोग भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि गरीब, किसान, महिला और नौजवान के लिए देश में मोदी जरूरी हैं। बक्सर की सभा मे उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के प्रति यहां के लोगों का अथाह विश्वास है। इस भीड़ ने साफ कर दिया है कि बक्सर पहले भी भाजपा के साथ थी और आज भी भाजपा के साथ है।

यह भी पढ़े : सम्राट ने सासाराम में किया रोड शो, मोदी के समर्थन में लगे नारे, उमड़ी भीड़

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...