पटना : बिहार से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रमोद यादव मारा गया। प्रमोद यादव एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मधेपुरा में ढेर हुआ। बिहार सरकार ने प्रमोद यादव पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी समेत 30 संगीन मामलों का आरोपी रहा था।
कटिहार, मधेपुरा और पूर्णिया जिले में प्रमोद यादव का आतंक था। मुठभेड़ के बाद प्रमोद यादव के पास से कारबाइन समेत कई दूसरे हथियार बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े : 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी राजा गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















