STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, वांटेड अपराधी राजा को पैर में लगी गोली

पटना : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव गोलंबर पर आज बुधवार उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एसटीएफ और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो वांटेड अपराधी स्कूटी से मरीन ड्राइव की ओर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम एक्शन में आई और पीछा शुरू किया।

Goal 4 22Scope News

सीटी SP सेंट्रल ने कहा- एक अपराधी को पैर में लगी गोली, दूसरा भागा, मौके से एक पिस्टल व 3 खोखे बरामद

आपको बता दें कि जैसे ही एसटीएफ की टीम मरीन ड्राइव गोलंबर के पास पहुंची, अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक वांटेड अपराधी मोहम्मद राजा के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा अपराधी भागने के क्रम में घायल हो गया। वही सीटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि मौके से एक पिस्टल, तीन खोखे भी बरामद किए गए हैं। एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश जारी है। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है जहां इलाज जारी है।

यह भी पढ़े : लूट मामले में 6 अपराधी रकम व बाइक के साथ गिरफ्तार

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...