Advertisment

त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम आसमान पर, बढ़ी कीमत के चलते लोगों का बजट बिगड़ा

जमशेदपुर : एक तरफ जहां डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही है तो वहीं दूसरी तरफ सब्जियों की कीमत में भी आग लग चुकी है. पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सब्जियों की कीमत पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह तकरीबन डेढ़ गुनी हो चुकी है. कई सब्जियों के दाम तो 2 गुना तक बढ़ गए हैं.

लगातार बढ़ते दामों की वजह से आम लोगों के किचन का बजट प्रभावित हो रहा है. दूसरी तरफ सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार बारिश और पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि के कारण हुई है.

वैसे देखा जाए तो हर वर्ष नवरात्र के बाद सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो जाती है लेकिन इस बार पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही है. बाजार में आलू जहां 20 रुपये किलो है वहीं प्याज 50 रुपये प्रति किलो है. हरी सब्जियों की बात करें तो इनकी कीमत 40 रुपये किलो से शुरू होकर 80 से 90 रुपये किलो बिक रही है.

बाजार के मंडी व्यापारियों के अनुसार भी पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि के कारण ही सब्जियों की कीमतों में आग लगी है. सब्जियों के दाम बढ़ने की वजह से आम लोगों के किचन का बजट भी गड़बड़ा गया है. लोगों का कहना है कि सब्जी महंगी होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी
Vegetables Price : आज भी हरी सब्जियों से राहत

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...