Commercial Advertisment

बारिश से बढ़े सब्जियों के दाम: Jharkhand में महंगी हुई फूल गोभी, भिंडी और धनिया

झारखंड में बारिश से सब्जी उत्पादन को नुकसान, जिससे फूल गोभी, भिंडी, धनिया समेत कई सब्जियों के दामों में 10–20 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।


बारिश से बढ़े सब्जियों के दाम रांची: झारखंड में लगातार हुई बारिश ने खेतों में उग रही सब्जियों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे राज्यभर में सब्जियों के दामों में तेजी आ गई है। राजधानी रांची के सब्जी बाजारों में फूल गोभी, भिंडी, सेम, धनिया और पालक की कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

किसानों का कहना है कि पिछले सप्ताह की भारी बारिश से खेतों में जलभराव हो गया था, जिससे कई सब्जियां सड़ गईं या खराब हो गईं। इसके कारण आपूर्ति घटने से दाम बढ़े हैं। किसानों ने उम्मीद जताई कि अगर मौसम अब सामान्य रहा, तो नवंबर के पहले सप्ताह तक सब्जियों की कीमतें घट सकती हैं।


 Key Highlights

  • लगातार बारिश से सब्जी उत्पादन को भारी नुकसान।

  • फूल गोभी, भिंडी, सेम और धनिया की कीमतों में 10–20 रुपये प्रति किलो की तेजी।

  • किसानों ने बताया—मौसम सामान्य रहा तो नवंबर तक दाम घट सकते हैं।

  • नए आलू की आवक बढ़ने से कीमतों में हल्की गिरावट।

  • फिलहाल बाजार में अधिकतर सब्जियां महंगी, खरीदारों की जेब पर असर।


बारिश से बढ़े सब्जियों के दाम:

वहीं, नए आलू की आवक बढ़ने से इसकी कीमत में गिरावट आई है। पहले नया आलू 50 रुपये किलो बिक रहा था, अब यह 40–45 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अगले एक-दो सप्ताह में कीमत और घट सकती है।

बारिश से बढ़े सब्जियों के दाम: प्रमुख सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलोग्राम)

सब्जीकीमत (₹/किलो)
आलू सादा18
आलू लाल20
आलू अल्टीमेटम24–25
प्याज20
फूल गोभी80–100
पत्ता गोभी50–60
बीन40–50
बोदी60–70
करेला40–50
कहू30–40
कोहड़ा30–40
भिंडी60–70
झिंगी/नेनुआ50–60
बैगन40–50
सेम70–80
धनिया पत्ता250–300
पालक60–70
मूली30–40
कुंदरी30–40
परवल40–50
टमाटर30–40
ओल50–60
हरी मिर्च50–60
लाल साग40–50

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...